छत्तीसगढ़


भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में लिया गया

श्रमिक-हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

गत 21 एवं 22 फरवरी को रायपुर में भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में भा.म.संघ के संस्थापक स्व. दत्तोपंत ठेंगडी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा सुनामी त्रासदी में दिवंगत हुए नागरिकों की आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। दो दिवसीय बैठक में प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार से मांग की गई कि छठे वेतन आयोग का गठन शीघ्र किया जाए तथा जनवरी, 2006 तक इसकी रपट प्रकाशित की जाए। साथ ही हर 10 वर्ष में केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतनमानों में संशोधन किया जाए। सामान्य भविष्य निधि कोष पर ब्याज दर आठ से साढ़े नौ प्रतिशत की जाए। बैठक में सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण, विनिवेश नीति, भू-मण्डलीकरण पर चिंता प्रकट की गई तथा श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों के लिए निरन्तर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भा.म.संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हसुभाई दवे, उपाध्यक्ष श्री केशुभाई ठक्कर, महामंत्री श्री उदयराव पटवद्र्धन समेत देशभर से आए करीब 80 प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हेमन्त उपासने

NEWS