"पत्रों की दुनिया' का लोकार्पण


गत 16 फरवरी को नई दिल्ली में परिचय साहित्य परिषद् द्वारा आयोजित एक विचार गोष्ठी में लेखिका श्रीमती सविता चढ्ढा की पुस्तक "पत्रों की दुनिया' का लोकार्पण हुआ। लेखिका को प्राप्त और उनके द्वारा लिखे गए पत्रों के इस संकलन के विषय में साहित्यकार श्री विष्णु प्रभाकर ने कहा कि पाठक जब लेखक को पत्र लिखता है तो वह सत्य को आधार बनाकर लिखता है। इस अवसर पर साहित्यकार श्री नरेन्द्र कोहली ने पुस्तक के कई पत्रों का उल्लेख करते हुए उसके ऐतिहासिक महत्व की ओर इंगित किया। साहित्यकार श्री राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा लिखे गए पत्र उसके जीवन का आईना होते हैं। इस अवसर पर साहित्यकार श्री जगदीश चतुर्वेदी, श्री श्रवण कुमार, श्री लक्ष्मी शंकर वाजपेयी, श्री मुरारी लाल त्यागी, श्रीमती उर्मिल सत्यभूषण, डा. शरदेन्दु, डा. जयनारायण कौशिक, डा. स्नेहमयी चौधरी, श्रीमती विमला गोगना, श्रीमती अनिता वर्मा, श्रीमती सुषमा प्रकाश, श्री कुमार प्रवीण, डा. हरजीत व श्रीमती यामिनी शर्मा शेष रूप से उपस्थित थीं। दप्रतिनिधि

31